नागौर: नागौर भाजपा कार्यालय में नागौर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन, जिला चुनाव अधिकारी भी रहे मौजूद
Nagaur, Nagaur | Dec 22, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज रविवार को नागौर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान नागौर जिला भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी विमल अग्रवाल मौजूद रहे । और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। इस दौरान बैठक में नागौर के पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।