बिंदकी: जोनिहा के समीप अमौली रोड पर बिलोना मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे के समीप अमौली रोड में बिलोना मोड़ के निकट शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुशील कुमार दीक्षित उम्र 66 वर्ष निवासी ग्राम खुरमाबाद कोतवाली बिंदकी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसी बाइक में सवार नाहर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी खुरमाबाद गंभीर घायल हो गए।