बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने निजी नर्सिंग होम पर लगाया लापरवाही का आरोप
बहराइच कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने एक निजी नर्सिंग होम पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को संबोधित एक मांग पत्र सौंपते हुए नर्सिंग होम पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान यूनियन पदाधिकारियों ने मांग पत्र सौंपा है।