बहराइच: सरस्वती नगर मे युवक पर हमला कर पिटाई करने के मामले मे 5 नामज़द आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के सरस्वती नगर में एक युवक पर पांच लोगों द्वारा मारपीट कर घायल करने के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट सहित गंभीर धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार शाम करीब 6.30 बजे पीड़ित यश ने बताया कि घटना 22 सितंबर को आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई थी