बहराइच: दुनक्का के पास बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में दो युवक हुए चोटिल, एक की हालत गंभीर
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दुनक्का के पास रविवार रात को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि घर जाते समय दुनक्का के पास ट्रक ने ठोकर मारी है। एक की हालत गंभीर है। वहीं घायल का इलाज अस्पताल में जारी है।