बहराइच: पानी टंकी के पास कार और बोलेरो की हुई टक्कर, महिला सहित 6 लोग हुए घायल
लखनऊ की ओर से रविवार रात आ रही बोलेरो में विकास भवन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार टक्कर मार अनियंत्रित हो बिजली पोल के सपोर्टिंग तार से जा रूकी। दोनों वाहनों पर सवार महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल महिला ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। सोमवार सुबह पुलिस ने जानकारी थी कि घायलों का इलाज कराया गया। जाच जारी है।