पथरिया: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू, एएससी सुजीत भदौरिया ने मडकोलेश्वर का किया निरीक्षण
पथरिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया सहित पुलिस अधिकारियों ने सीतानगर स्थित मढकोलेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने भगवान शिव के दर्शन भी किए और सुरक्षा के निर्देश दिए।