हरदा: जनगणना 2026-27 का पहला चरण शुरू, 30 मई तक चलेगा
Harda, Harda | May 1, 2026 हरदा जिले में भारत की जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य शुक्रवार (1 मई) सेशुरू हो गया, जो 30 मई तक चलेगा। जिला प्रशासन ने जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।