BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने वाहन से चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को हवलदार अब्दुल करयूम की गाड़ी से 48 हजार 300 रुपये और बैटरी चोरी हुई थी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने अंसार उर्फ लीलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बैटरी बरामद कर ली है। आरोपी पठानकोट का रहने वाला है और फिलहाल बड़ौत में रह रहा था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Baghpat, Bagpat | Sep 26, 2026