कटिहार: लखीसराय से जिले के टॉप 10 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
सोमवार की शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जहां उन्होंने टॉप टेन अपराधी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया गिरफ्तार अपराधी विपिन यादव पर नशीली पदार्थ का तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी के पास अवैध हथियार गोली और 6 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया।