कटिहार: शादी समारोह में देशी कट्टा लहराने के आरोप में सहायक थाना पुलिस ने रानीघाट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, उसे जेल भेज दिया गया है। जाँच शुरू
सहायक थाना पुलिस ने शादी समारोह में देशी कट्टा लहराने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। यह मामला रविवार की रात पौने बारह बजे का है। पुलिस ने सोमवार को शाम चार बजे आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है । पुलिस ने इस मामले में एक देशी कट्टा बरामद किया है ।