कटिहार: रानी घाट से हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, प्रभारी डीएसपी ने दी जानकारी
सोमवार की शाम 4 बजे सहायक थाना में प्रभारी डीएसपी ने प्रेस वार्ता आयोजन किया। जहां प्रेस वार्ता के दौरान आर्म्स एक के तहत अपराधी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया की रानी घाट में शादी समारोह के दौरान एक युवक देसी कट्टा लेकर लहरा रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।