कटिहार: रौतारा में ट्रैक्टर पर मक्का ले जाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया किसान, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
रौतारा में खेत से मक्का ट्रैक्टर पर ले जाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान जख्मी हो गया। यह मामला दिन के तीन बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं।