सैदपुर: ट्रेन से पैर कटने के बाद संदिग्ध ने CHC में मचाया हड़कंप, पुलिसकर्मी पर किया हमला और कैंची लेकर दौड़ाया
खानपुर थानाक्षेत्र स्थित गजाधरपुर गाँव में एक अज्ञात युवक का ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में पैर कट गया। घटना की जानकारी मिलने पर गंभीर हालत में पुलिस उसे एम्बुलेंस से सैदपुर सीएचसी ले गई। वहाँ पहुँचने पर उसने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। इसके अलावा उसने फार्मासिस्ट से कैंची और एक सिपाही से डंडा भी छीन लिया और भागकर शौचालय में छिप गया।