दमोह: बांधवगढ़ से आई कजरी बाघिन ने तेजगढ़ रेंज के जंगल को बनाया ठिकाना,टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ढूंढने में जुटी
Damoh, Damoh | Apr 13, 2024 दमोह वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई बाघिन कजरी ने मूवमेंट करते हुए तेजगढ़ रेंज के जंगल को अपना ठिकाना बनाया है। वही रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम कॉलर आईडी से लोकेशन ले रही है व बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजरे भी बुलवाए गए हैं परंतु अभी तक रेस्क्यू टीम नहीं पकड़ पाई।