दमोह: आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत,शहर के पलंदी चौराहा की घटना
Damoh, Damoh | Apr 12, 2024 घटना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ओवर ब्रिज के पास पलंदी चौराहा कि है,जहा पर एक डॉक्टर के निवास पर राजकुमार रैकवार उम्र करीब 22 वर्ष निवासी पटी शीशपुर का रहने वाला मजदूरी का काम कर रहा था। तभी गड़गड़ाहट के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी,और वहा पर काम कर रहा मजदूर राजकुमार रैकवार नाम का युवक चपेट में गया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई।