सैंया-मनीयां क्षेत्र में मुरैना के कावड़ियों की गाड़ी पलटी, बड़ा हादसा टला
मुरैना। पंचमपुरा सरसैनी से डाक कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों की गाड़ी सैंया-मनीयां क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन भोले बाबा की कृपा से सभी कांवड़िए सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।
घटना के बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई गाड़ी को सीधा कराया गया। इसके बाद कांवड़िए अपनी यात्रा जारी रखते हुए कांवड़ लेने के लिए रवाना हो गए। कांवड़ भरने के बाद सभी कांवड़िए सुरक्षित अपने गांव पंचमपुरा सरसैनी लौट आए।
हादसे में किसी के घायल नहीं होने से कांवड़ियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।
#मुरैना #Morena