नीमच नगर: मृतक महिला के परिजनों ने फव्वारा चौक पर किया चक्काजाम, पुलिस ने बल प्रयोग कर खुलवाया
नीमच जिला चिकित्सालय में डिलीवरी के 3 दिन बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया है। पहले परिजन केंट थाने के समीप हाईवे पर रोड जाम कर बैठ गए। रविवार को दोपहर में डॉक्टरों के पैनल ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद, परिजनों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।