लोहरदगा: संविधान दिवस पर LGSS सभागार में विशेष कार्यक्रम, संविधान निर्माण व लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा हुई
लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान LGSS के सभागार कक्ष में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत के संविधान निर्माण, मूलभूत अधिकारों की स्थापना और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।