मुरैना नगर: मुरैना शहर की सड़कों पर शौर्य यात्रा का समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा आज शाम जीवाजीगंज स्थित टाउन हॉल से शौर्य यात्रा निकाली गई।शौर्य यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस टाउन हॉल पर ही समापन हुआ।जब शौर्य यात्रा शहर कि सड़को पर निकल रही थी तभी शहर के समाजसेवी और शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।