मुरैना नगर: गोपालपुरा में गांधी मैरिज होम के पास युवक ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
शहर के महावीरपुरा का रहने वाला फरियादी सतीश पुत्र अंतराम गुप्ता उम्र 45 साल की रिपोर्ट पर युवक श्रीकृष्ण यादव निवासी मुरैना गांव के खिलाफ जांच उपरांत मामला दर्ज किया है।बीते रोज गांधी मैरिज होम के सामने गोपाल पुरा से निकल रहा था तभी युवक ने किसी बात को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत कि थी।