मानिकपुर: चित्रकूट थाना मऊ के सामने खड़े ओवरलोड डंपर को चोरी करने वाला चालक गिरफ्तार, बालू समेत वाहन बरामद
चित्रकूट पुलिस ने थाना मऊ के सामने चालान के बाद खड़े कराए गए ओवरलोड डंपर को चोरी कर ले जाने वाले चालक रामबाबू निषाद को गिरफ्तार किया है। महिला घाट से डंपर व बालू बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। सोमवार शाम 7:15 बजे प्रेस नोट जारी किया गया।