चित्तौड़गढ़ | गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत रविवार शाम ऋतुराज वाटिका में शहर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी, मातृशक्ति और जागरूक नागरिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 27 जुलाई को विशाल जनसमूह के साथ जिला कलेक्टर को प्रार्थना-पत्र सौंपने का संकल्प लिया गया।