📚 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, जहानाबाद में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, ऐनवा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।
🎯बैठक के मुख्य बिंदु
🔹 विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति एवं विद्यार्थियों के बेहतर Learning Outcome पर जोर।
🔹 आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षकों को विशेष प्रयास करने की सलाह।
🔹 इंटरैक्टिव पैनल, फर्नीचर, पहुंच पथ, रंग-रोगन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं सीमा दीवार सहित आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा।
🔹 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल।
🔹 देशव्यापी चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक विद्यार्थियों को सहभागिता हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश।
🎯 शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार के साथ बेहतर एवं सुदृढ़ विद्यालयी वातावरण के निर्माण पर जिला प्रशासन का जोर।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद #पीएमश्रीकेन्द्रीयविद्यालय #गुणवत्तापूर्ण_शिक्षा #सेवा_संकल्प_अभियान
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 16, 2026