महोबा: बारीगढ़ गांव में बीमारी से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान, अस्पताल में हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Apr 20, 2026 महोबा से सटे बारीगढ़ गांव में बीमारी से परेशान एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका अनीता लंबे समय से बीमार थी और तनाव में चल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।