बाह: बाह में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर किया गया निस्तारण
तहसील बाह परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और कुल 44 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने स्वयं समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग की 22 रहीं। मौके पर 5 मामलों का निस्तारण किया गया, शेष क