विदिशा नगर: MRP पर कानून बनाने की उठी मांग, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
विदिशा में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP यानी अधिकतम खुदरा मूल्य को लेकर केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग उठाई है। संगठन ने कलेक्टर के माध्यम से सोमवार दोपहर 1 बजे ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि कई कंपनियां उत्पादों पर जरूरत से ज्यादा MRP छापकर भारी छूट का भ्रम पैदा कर रही हैं। ग्राहक पंचायत ने मांग की है।