देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन खास गांव में कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने शिकायत दी थी कि गांव में टेंट लगाकर बड़ी संख्या में गरीब और अशिक्षित लोगों को जुटाया गया। शिकायत मिलने के बाद श्रीरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में 3 को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
[Deoria]
#Deoria