भिंड नगर: गदाधारी टीम नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएगी, संस्थापक कुलदीप भदोरिया ने दी जानकारी
भिंड में सामाजिक जागरूकता को लेकर सक्रिय गदाधारी टीम द्वारा लगातार अपने संगठन का विस्तार किया जा रहा है। टीम के संस्थापक पुष्पेंद्र भदोरिया ने सोमवार शाम 4 बजे कार्यालय से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गदाधारी टीम ने अब “गदाधारी सी टीम” का गठन किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।