नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत के गम्हरिया में जन समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन
नावकोठी प्रखंड के पहसारा पूर्वी पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन डीटीओ राजीव कुमार ने किया। शिविर में विभिन्न विभाग के 70मामले का निष्पादन किया गया। मौके पर बीडीओ राहुल रंजन, सीओ सूरज कुमार, बीपीआर ओ जितेंद्र कुमार, सीडीपीओ रश्मि कुमारी, एल ईओ मेघा वर्मा मुखिया दिनेश यादव आदि मौजूद थे।