लखीमपुर खीरी जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर राजा गांव में जेसीबी के द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। यहां अवैध मिट्टी खनन कर तालाब की पटाई की जा रही है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।