गंजफुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने पुलिस टीम के सहयोग से कस्बा क्षेत्र से चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 1060 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धर्म सिंह व राहुल निवासीगण राजा का रामपुर, तथा अर्जुन पुत्र रामदास निवासी कस्बा भरगैन, थाना पटियाली के रूप में हुई।