खानपुर: खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेबड़ा एवं खानपुर दक्षिणी में भूमि सुधार उप समाहर्ता की मौजूदगी में शिविर का आयोजन।
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेबड़ा एवं ग्राम पंचायत खानपुर दक्षिणी में सोमवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) ऋषव राज की अध्यक्षता में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं योजनाओं के लाभ के लिए ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। प्