कालपी: उसरगांव हाईवे पर एसडीएम व एआरटीओ ने बिना प्रपत्रों के 17 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर किया सीज
Kalpi, Jalaun | Mar 13, 2025 कालपी में उसरगांव हाइवे पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे प्रशासन की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली, यहां एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह और एआरटीओ राजेश कुमार, एंव खनिज निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बिना प्रपत्रों के गिट्टी बालू परिवहन करते हुए 17 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया, टीम ने सभी पकड़े ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में सीज करा दिया है।