कालपी: आटा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 12, 2025 कालपी के ग्राम बरही निवासी महेंद्र सिंह ने आटा थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 7 मार्च को ग्राम आटा में अज्ञात ट्रक चालक द्वारा मेरे साथी गुड्डू की मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।