कालपी: कालपी में होली त्यौहार को लेकर SDM के नेतृत्व में सहायक खाद्य आयुक्त ने दुकानों पर की छापेमारी, 9 दुकानों से लिए नमूने
Kalpi, Jalaun | Mar 11, 2025 कालपी नगर में मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे आगामी होली त्यौहार को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में सहायक खाद्य आयुक्त डॉ जतिन कुमार और उनकी संयुक्त टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया, इस दौरान टीम ने 9 अलग-अलग दुकानों से कई खाद्य पदार्थों के नमूने भरे, जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।