कालपी: ग्राम काशीरामपुर में बाइक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 11, 2025 कालपी क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर निवासी ठाकुरदीन ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 24 फरवरी को अज्ञात बाइक चालक द्वारा मेरे पुत्र नरेंद्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जानकारी दी है।