कालपी: आटा थाना पुलिस ने ग्राम रिरुआ से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया, ₹29,800 बरामद, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 12, 2025 आटा थाने के उपनिरीक्षक विनीत कुमार ने चेकिंग के दौरान ग्राम रिरुआ से बीती 10 मार्च को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सुरेंद्र पुत्र हरीबाबू समेत 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से ₹29800 बरामद किए गए हैं, वहीं पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी दी है।