राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने अपहरण, मारपीट और लूट के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने सोमवार को शाम 7:00 बजे करीब मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 31 जुलाई को जालपा मंदिर की पहाड़ी के नीचे खजूरी गांव निवासी मेहरबान सिंह का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर ₹6500 नगद और मोबाइल छीन लिया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नंदलाल, सूरज तंवर और सुगनी भाई को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से एक कार और नगदी जप्त किए।