हुज़ूर: भोपाल गैस त्रासदी के कचरा निपटान पर सीएम डॉ. मोहन यादव की सराहना, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी बधाई
Huzur, Bhopal | May 22, 2026 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदियों में शामिल भोपाल गैस त्रासदी के अपशिष्ट पदार्थों का पूर्ण निष्पादन कर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किया है |