गोविंदगढ़: बदौदामेव में संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, तीन लोग घायल, मुकदमा दर्ज
गोविंदगढ क्षेत्र के बड़ौदामेव थाना इलाके में शनिवार को पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि छह लोग लाठी,लोहे की रॉड और फरसियां लेकर घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।