मानपुर: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला मे कार्यक्रम का किया गया आयोजन,बाघ संरक्षण का दिया सन्देश
Manpur, Umaria | Jul 29, 2026 विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत ताला मे अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं वन विभाग द्वारा बाघ,एवं वन तथा वन्यजीव संरक्षण के सम्बंध मे जनजागरूकता रैली निकाली गई तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित किया गया।इस दौरान विद्यालय के छात्राओ द्वारा मनमोहक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।