हिसुआ: कहरिया गांव में होटल में छिपाकर रखी गई 224.680 लीटर बीयर पर पुलिस ने मारा छापा, 3 गिरफ्तार
Hisua, Nawada | Sep 30, 2026 हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजगीर रोड स्थित कहरिया गांव के पास ‘घर के रसोई होटल’ में छापेमारी कर पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर के साथ होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कुछ खाली देशी शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।