अनूपपुर: 7 मई के हमले में घायल युवक मामले में 19 मई तक नहीं हुई कार्रवाई, हमलावर बेखौफ घूम रहा
ग्राम अलवर निवासी अश्वनी कुमार 7 मई को हुए हमले में गंभीर घायल हो गए थे, जिन्हें 112 पुलिस सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करपा और बाद में जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया,19 मई तक भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पुलिस और जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि हमलावर अब भी खुलेआम घूम रहा है।