उज्जैन शहर: उज्जैन: फर्जी डॉक्टर ने पैरालिसिस मरीज से ₹3.35 लाख ठगने की कोशिश की, परिवार ने रोका
उज्जैन: माधवनगर थाना क्षेत्र के सेठीनगर में पैरालिसिस से पीड़ित मरीज से कथित ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अमितेश शुक्ला पिछले 13 वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताते हुए घर पहुंचकर इलाज करने का दावा किया। पहले उसने 1 हजार रुपये विजिट फीस ली और फिर 4 हजार 500 रुपये में एक प्रक्रिया करने की बा