हथुआ: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को हथुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार
हथुआ थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले (कांड सं. 262/24) में फरार चल रहे अभियुक्त आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त हथुआ के मछागर जगदीश का निवासी है। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 2 :10 बजे उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गोपालगंज पुलिस ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।