सुल्तानपुर: बंधुआकला थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित,क्षेत्र के संभ्रांत लोग रहें मौजूद
बंधुआकला थाने पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की एक बैठक थानाध्यक्ष धीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में रक्षाबंधन,जन्माष्टमी व चेह्ल्लुम के जुलूस को लेकर चर्चा की गई।बैठक में थानाध्यक्ष ने सभी से आपसी भाईचारा तथा प्रेम के साथ त्योहारों को मानने की अपील की।इस मौके पर क्षेत्र के संभ्रांत लोग एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहें।