परिहार: साइबर ठगी मामले में गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा, लोग हुए हैरान
साइबर ठगी मामले में कन्हवा गांव निवासी रुपेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि साधारण दिखने वाला युवक इतने बड़े साइबर अपराध में शामिल था। ग्रामीणों के अनुसार, उसे देखकर कभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि वह म्यूल खातों के जरिए ठगी की रकम निकालने जैसे कार्यों में संलिप्त है। घटना के बाद