पंजाबी बाग: निहाल विहार: चोरी के वॉटर मोटर के साथ शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
बाहरी जिला की निहाल विहार थाना की पुलिस टीम ने इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रवि उर्फ भोला के रूप में हुई है, यह विशाल गार्डन का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने एक चोरी की मोटरसाइकिल और चोरी के 1 वाटर मोटर को बरामद किया है। गिरफ्तारी से हरी नगर और निहाल विहार थाना में दर्ज दो मामलों का खुलासा हुआ है