रॉबर्ट्सगंज: प्रतीक यादव के निधन पर सपा कार्यालय सोनभद्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
समाजवादी जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा को जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने सम्बोधित किया।